मुरादाबाद, मई 27 -- मुरादाबाद। ईद-उल-अजहा गुरुवार को मनाई जाएगी। सुबह 7:30 बजे ईदगाह के मैदान में नायब शहर इमाम मुफ्ती सैय्यद फहद अली नमाज अदा कराएंगे। उन्होंने शहरवासियों से समय पर ईदगाह के मैदान में पहुंचने की अपील की है। इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज का इंतजाम किया गया है। शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने बताया कि गुरुवार 28 मई को कुर्बानी शुरू होगी और 30 मई तक कुर्बानी की जाएगी। वहीं शहर के अलग-अलग स्थानों पर देर रात बाजारों में पशुओं की खरीदारी हुई।किस मस्जिद में कितने बजे होगी नमाजईदगाह 7:30 बजेरबिया मस्जिद, करूला 5:40 बजेमस्जिद ताज, मंडी बांस 5:40 बजेमस्जिद मौलाना वाली 5:45 बजेतख्त वाली मस्जिद 6:30 बजेलाल स्कूल वाली मस्जिद 6:45 बजेमक्का मस्जिद, अखबार फैक्ट्री 7:00 बजेमस्जिद जिया खां, ठठेरा मोहल्ला 7:00 बज...