कन्नौज, मार्च 21 -- कन्नौज। जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर के हाजीगंज स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली तथा आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। ईद और नवरात्रि एक साथ होने के कारण प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिले भर में सेक्टर और जोन व्यवस्था लागू करते हुए 600 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। प्रमुख बाजारों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई। घरों में महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.