बिजनौर, मार्च 21 -- चांदपुर। नगर व क्षेत्र की ईदगाह में शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे हजारों नमाजियों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। शहर इमाम काजी मोहम्मद आमिर ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क में आपसी सौहार्द, भाईचारे, तरक्की और अमन-शांति के लिए दुआ मांगी गई। ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ईदगाह के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, क्राइम निरीक्षक योगेश कुमार सहित पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहे।वहीं क्षेत्र के गांव स्याऊ निवासी पूर्व प्रधान राय बहादुर आर्य और उनके पुत्र हर्षित बहादुर आर्य ने नमाजियों पर फूल बरसाकर ईद की शुभकामनाएं दीं, जिससे आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.