संभल, मार्च 21 -- चन्दौसी रोड स्थित मुख्य ईदगाह में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। नगर व आसपास के क्षेत्रों से हजारों अकीदतमंद ईदगाह पहुंचे और खुदा की बारगाह में सिर झुकाकर नमाज अदा की। वहीं नगर समेत ग्रामीण अंचलों में भी नमाज अदा की गई। शनिवार को जमा मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद फुरकान ने अकीदतमंदों को नमाज अदा कराई। इसके बाद खुतबा पढ़ते हुए देश की तरक्की, आपसी भाईचारे व अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे माहौल में भाईचारे और सौहार्द की झलक देखने को मिली। इस दौरान कमेटी पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...