अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़। ईदगाह मस्जिद जमालपुर में हज 2026 के लिए हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। अब्दुल समद, पूर्व सहायक हज अधिकारी हज मिशन, राष्ट्रीय सचिव खुद्दाम हज समिति ने बताया कि हज बेतुल्लाह पर अलीगढ़ से जाने वाले यात्रियों (ख्वातीन व हजरात) की रहनुमाई के लिए उप्र./हज कमेटी ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक रविवार को डॉ. फैजान, मुफ्ती जाकिर हुसैन, कारी जाकिर की नेतृत्व में हज तर्बियत कार्यक्रम हुआ। जिसमें उमरा और हज सफर को आसान और बेहतर बनाने की जानकारी के साथ सऊदी रियाल को कैसे हासिल किया जाए की पूरी जानकारी दी गई। डॉ. जुल्फिकार, हज ट्रेनर, पूर्व सहायक हज अधिकारी ने हज 2026 की गाइडलाइंस के मुताबिक आजमीन हज को बेहतर तरीके से नुसुक एप और हज सुविधा एज की जानकारी दी। मुफ्ती जाकिर हुसैन और कारी जाकिर ने हज एक महत्वपूर्ण फरीज को बेहत...