आगरा, अप्रैल 2 -- रोडवेज बस स्टैंडों के आसपास अतिक्रमण को लेकर महाप्रबंधक रोडवेज की ओर से नगर निगम प्रशासन को लिखे गए पत्र के बाद अब सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। गुरुवार को नगर निगम की टीम ने ईदगाह बस स्टैंड क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया और सड़क किनारे व फुटपाथों पर कब्जा जमाए बैठे अतिक्रमणकारियों को हटाया। अभियान के दौरान नगर निगम ने दर्जनों की संख्या में ठेल-धकेल और अस्थायी खोखों को हटवाया। कई स्थानों पर गंदगी फैलाने और अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 31 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। कार्रवाई के तहत ईदगाह बस स्टैंड के सामने सड़क किनारे फुटपाथ पर संचालित मनोज अग्रवाल के ढाबे और तंदूर को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। उस पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया।टीम ने अभियान के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.