ईदगाह परिसर में बंदर की हत्या से फैली सनसनी
बलरामपुर, जून 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां अज्ञात व्यक्ति की तरफ से एक बंदर की बेरहमी से हत्या कर उसका शव पेड़ से लटका दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 जून 2026 को उपनिरीक्षक स्वतंत्र कुमार थाना तुलसीपुर से रवाना होकर कस्बा क्षेत्र में देखभाल और वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्हें ग्राम गनवरिया तुलसीपुर देहात के रहने वाले मिथलेश गिरि पुत्र रामलौटन ने मोबाइल के जरिए एक हैरान करने वाली सूचना दी। सूचना मिलते ही उप-निरीक्षक स्वतंत्र कुमार ने तत्काल कस्बा क्षेत्र में तैनात आरक्षी रत्ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.