ईदगाह जं. स्टेशन पर यात्रियों को नि:शुल्क जलसेवा का लाभ मिला
आगरा, मई 29 -- गर्मी के मौसम में ट्रेन यात्रियों को राहत देने के लिए ईदगाह जं. रेलवे स्टेशन पर आकाश ब्लड फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क जल सेवा की गई। सेवा के अंतर्गत ईदगाह जं. स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया। साथ ही आकाश ब्लड फाउंडेशन की ओर से ईदगाह जं. स्टेशन पर नि:शुल्क आरओ जल सेवा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मंडल वाणिज्य निरीक्षक ईदगाह घनश्याम मीना व मुख्य बुकिंग/ पार्सल पर्यवेक्षक पंकज अग्रवाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.