मुरादाबाद, मार्च 19 -- ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। व्यवस्था बनाने के लिए गलशहीद थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह और उसके आसपास के इलाके को 11 सेक्टर में बांटा गया है। यहां चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी होगी। आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए कैटर कैचर टीम भी रहेगी। पाक माह रमजान में इबादत में लगे रोजेदारों को अब ईद के चांद का इंतजार है। चांद का दीदार होते ही उसके अगले दिन ईद मनेगी। जिले में इस बार शुक्रवार को चांद के दीदार की संभावना है। ऐसे में शनिवार को ईद मनाई जाएगी। ईद पर प्रमुख नमाज गलशहीद थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह में होगी। लोगों को सड़क पर नमाज न पढ़नी पढ़े इसके लिए धर्मगुरुओं ने ईदगाह में दो शिफ्ट में नमाज कराने का फैसला किया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.