फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। नवरात्रि के बीच शनिवार को पड़ रहे ईद पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। पूरे जिले में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। अधिकारी लगातार लोगों से संवाद कर शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील कर रहे हैं। ईदगाह के रास्तों पर नमाजियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रहेगी। गुरुवार शाम सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिये डीएम- एसपी ने शहर में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। गुरुवार शाम डीएम रविंद्र सिंह और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च आबूनगर चौकी से शुरु होकर बाकरगंज, लाला बाजार, मुराइन टोला होते हुए पत्थरकटा चौक इलाकों तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों से संवाद कर त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। एसपी ने किसी भी प्रकार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.