संभल, दिसम्बर 15 -- कोतवाली क्षेत्र में पतरौआ गांव मार्ग पर स्थित ईदगाह के बाहर सोमवार सुबह सिर, हाथ और पैर कटे हुए एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को आवारा कुत्ते नोच रहे थे। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में शव युवक का है और करीब 10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार सुबह ईदगाह के पास से गुजर रहे राहगीरों को एक क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला, जिसके सिर, हाथ और पैर कटे हुए थे। शव के पास एक हरे रंग का बैग भी मिला। इसके बाद तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर और क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.