रुडकी, फरवरी 17 -- कस्बे में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब ईदगाह के गुंबद वाले पीर के समीप एक व्यक्ति का रक्त रंजित और क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार दोपहर कुछ राहगीरों ने गुंबद वाले पीर के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा देखा। मृतक के शरीर की स्थिति काफी भयावह थी। मृतक के चेहरे और गर्दन पर गहरे जख्म के निशान हैं। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटों के निशान मिले हैं, जिससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.