मेरठ, मार्च 17 -- सरधना में ईदगाह के सामने सड़क निर्माण अधूरा पड़ा होने के साथ ही जलभराव की समस्या बनी हुई है। मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भर रहा है। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मंगलवार को नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने प्रशासन से ईद से पहले समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ईदगाह में हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करने आते हैं। मगर ईदगाह के सामने निर्माणधीन सड़क और गंदगी की समस्या बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग ने पूरा रास्ता बना दिया, लेकिन ईदगाह के सामने सड़क अधूरी छोड़ दी। इतना ही नहीं ईदगाह के सामने जलभराव हो रहा है। मुख्य मार्ग पर गोबरयुक्त पानी भर रहा है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.