मुंगेर, मार्च 18 -- मुंगेर। ईद- उल- फितर की तैयारी को लेकर मंगलवार को शास्त्रीनगर स्थित ईदगाह में साफ- सफाई, पानी की व्यवस्था, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा को लेकर जायजा लिया गया। अंजुमन हिमायत इस्लाम मुंगेर के संयुक्त सचिव मौलाना इम्तियाज रहमानी, राजा कर्ण मीर कासिम समिति मुंगेर के अध्यक्ष ज़फ़र अहमद, सचिव एहतेशाम आलम, मौलाना असगर रहमानी,नगर निगम सफाई प्रभारी, कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत ने ईदगाह पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अमिर ए शरियत हजरत मौलाना सैयद अहमद वली फैसल रहमान पढ़ाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.