अलीगढ़, सितम्बर 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आई लव मोहम्मद कैंपेन के बीच बन्नादेवी थाना क्षेत्र के ऊदला इलियासपुर में एक ईदगाह की दीवार पर जय श्रीराम लिखने पर भीड़ एकत्रित हो गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों ने खुद ही दीवार पर पुताई करके उसे ढंक दिया। पुलिस के अनुसार ऊदला इलियासपुर में जंगल के बीच ईदगाह है। यहां शुक्रवार शाम को कुछ लोगों ने दीवार पर जय श्रीराम लिखा देखा, जो पत्थर से खुरचकर लिखा गया था। इसे लेकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर बन्नादेवी थाना प्रभारी एसपी सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। लोगों को वार्ता करके समझाया। बाद में लोगों ने खुद ही पुताई करके उसे ढंक दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.