साहिबगंज, मई 9 -- साहिबगंज। शहर के ईदगाह व कब्रिस्तान कमेटी की बैठक के दौरान शुक्रवार दोपहर ईदगाह परिसर में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है। इस घटना में दोनों तरफ को लोगो को चोट लगी हैं। जानकारी के मुताबिक जुमा की नमाज के बाद ईदगाह कमेटी के गठन को लेकर मुस्लिम समुदाय के प्रत्येक मोहल्ले के लोगों ने बैठक की। बैठक के दौरान चुनाव प्रक्रिया कराए जाने पर विशेष रूप से चर्चा हुई। मतदान के लिए चुनाव कमेटी का भी गठन किया गया। बैठक में अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों का नाम लिखने की प्रक्रिया चल रही थी। यह भी पढ़ें- मारपीट में चार घायल, एक सदर अस्पताल रेफर आरोप है कि तभी एक तरफ से बाइक में सवार होकर कई लोग ईदगाह परिसर में घुस गाली-गलौज करने लगे। इसी क्रम में बाहर सड़क पर दो पक्ष भीड़ गए। देखते ही देखते मारपीट शुरू...