नोएडा, मार्च 21 -- नोएडा/ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिले में शनिवार को ईद उल-फितर उत्साह और भाईचारे के साथ मनाई गई। सुबह के समय हजारों लोगों ने ईदगाद और मस्जिदों में पहुंचे और ईद की नमाज अदा की। वहीं, दादरी में शिया समुदाय के लोगों ने ईरान पर हमले के विरोध में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। नोएडा के सेक्टर-आठ स्थिम जामा मस्जिद, सेक्टर-31, सेक्टर-45 सहित विभिन्न इलाकों की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। वहीं, सूरजपुर और कासना की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग ईद की नमाज अदा करने पहुंचे। ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग इलाकों में भी लोगों ने एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए मिलकर ईद का जश्न मनाया। प्रशासन ने खुले में नमाज और जुलूस पर रोक लगाई थी, इसलिए नमाज मस्जिदों के भीतर ही अदा की गई। नमाज...