सीवान, मई 28 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सभी मुस्लिम इलाकों के सभी मस्जिदों व ईदगाहों की साफ सफाई पूर्ण कर ली गई है। जहां आज गुरुवार के दिन कुर्बानी का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। वहीं पूरे अकीदत के साथ ईदगाहों व मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जानी है। जिसकी तैयारी को ले प्रखंड के विभिन्न बाजारों में सेवई आदि की खरीदारी की जा चुकी है। यह भी पढ़ें- बकरीद आज: देर रात तक बाजारों में छायी रही रौनक ईद-उल-अजहा का महत्व बता दें कि ईद-उल-अजहा यानी बकरीद 28 मई यानी आज गुरुवार को मनाई जाएगी। बकरीद इस्लाम के सबसे पवित्र त्योहारों में एक है। इस्लाम में साल भर में दो ईद मनाई जाती हैं। एक को 'मीठी ईद' कहा जाता है और दूसरी को बकरीद। ईद सबसे प्रेम करने का संदेश देती है, तो बकरीद अपना कर्तव्य निभाने का और अल्लाह पर विश्वास रखने का। ईद-उल-जुहा ...