ईदगाहों में गूंजी तकबीरें, हजारों नमाजियों ने मांगी अमन-चैन की दुआ
औरैया, मई 28 -- फफूंद, संवाददाता। नगर में गुरुवार को ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व हर्षोल्लास और अमन के माहौल में मनाया गया। इस दौरान नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। नगर के बाईपास स्थित मुख्य ईदगाह में सुबह साढ़े छह बजे आस्ताना आलिया समदिया के सज्जादानशीन सैय्यद अख्तर मियां चिश्ती की सरपरस्ती में पेश इमाम सैयद नवाज अख्तर उर्फ चिश्ती मियां ने हजारों नमाजियों को ईद-उल-जुहा की नमाज अदा कराई। यह भी पढ़ें- बकरीद पर अदा हुई नमाज, अमन-चैन व भाईचारे की मांगी दुआ नमाज से पहले सज्जादानशीन सैय्यद अख्तर मियां चिश्ती ने तकरीर करते हुए कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.