ईदगाहों में गूंजी तकबीर, अमन-चैन की मांगी दुआएं
संभल, मई 28 -- बकरीद का त्योहार गुरुवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक उल्लास व सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे स्थित ईदगाह में इमाम आले नवी ने ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने मुल्क में अमन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। ईदगाह के आसपास मेले जैसा माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा और पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। यह भी पढ़ें- ईदगाहों में गूंजी तकबीर, अमन-चैन की मांगी दुआएं यह भी पढ़ें- गोरखपुर में नमाज अदा कर गले मिल कर बकरीद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.