ईदगाहों में उमड़ी भीड़, गले मिलकर दी मुबारकबाद
हमीरपुर, मई 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में ईद-उल-अजहा का पर्व परंपरागत तरीके से संपन्न हो गया। गुरुवार को ईदगाह में हजारों के मजमे ने नमाज अदा कर मुल्क में अमनो-अमान की दुआएं मांगी। पेशइमाम ने कुर्बानी की फजीलत बयान की। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इसके साथ ही तीन दिनों तक चलने वाली कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हो गया। त्योहार को लेकर सुबह से ही मुस्लिम इलाकों में चहल-पहल दिखाई देने लगी थी। नमाज के वक्त का पहले ही ऐलान हो चुका था, इसलिए लोग तय वक्त पर ही ईदगाह की ओर चल पड़े। सुबह के पौने सात बजे ईदगाह में पेशइमाम सैय्यद इसरार अली ने हजारों के मजमे को ईद की नमाज अदा कराई। नमाज से पूर्व उन्होंने कुर्बानी की फजीलत को बयान किया। बाद नमाज मुल्क में अमनो-अमान की दुआएं मांगी। लोगों ने नमाज अदा करने के बाद कब्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.