ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़
सहरसा, मई 28 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार पूरे धार्मिक उत्साह, भाईचारे और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। सुबह होते ही ईदगाहों एवं मस्जिदों की ओर नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। नगर परिषद क्षेत्र के ड्योरी स्टेट स्थित ऐतिहासिक ईदगाह में सुबह से ही बुजुर्ग, युवा एवं बच्चों की भारी भीड़ जुटने लगी थी। नमाजियों के कुर्तों पर लगे इत्र की खुशबू से पूरा वातावरण सुगंधमय बना हुआ था। यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजहा वहीं रंग-बिरंगे परिधानों में सजे छोटे-छोटे बच्चे एवं बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.