ईदगाह, मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज
वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी। बकरीद के अवसर पर गुरुवार को मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़ी गई। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बकरीद की बधाई दिया। जिले में 626 मस्जिदों और 74 ईदगाहों में नमाज पढ़ने के बाद लोग कब्रिस्तान गये और फातिहा पढ़ा। यहां से लौटकर लोगों ने सुन्नत ए इब्राहिमी पर अमल करते हुए कुर्बानी दिया। काशी विद्यापीठ, पुलकोहना, लाट सरैया सहित अन्य ईदगाह और नदेसर जामा मस्जिद, ढाई कंगूरा मस्जिद, ज्ञानवापी, लंगड़ा हाफिज, बीबी रजिया आदि मस्जिदों में काफी ज्यादा संख्या में नमाजी जुटे रहे। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और पुलिस के अधिकारियों ने भी मुस्लिम समाज के लोगों से मिलकर बधाई दिया। यह भी पढ़ें- देवरिया में कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी गई ईद उल अजहा की नमाज यह भी पढ़ें- बकरीद की नमाज ईदगाह समेत छह स्थानों पर अदा की गई यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.