गोड्डा, मार्च 20 -- मेहरमा, एक संवाददाता। गुरुवार को अंचल क्षेत्र के बलबड्डा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने की। बैठक में आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को ले विचार विमर्श किया गया। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि जुलूस निर्धारित समय एवं तय रूट के अनुसार ही निकालें। इस दौरान डीजे के उपयोग पर पाबंदी रहेगी। यह भी ताकीद की कि दूसरों की भावना को भड़काने या आहत करने वाले गीत या नारों से परहेज करें। कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी प्रकार के भ्रामक पोस्ट या झूठी खबरें फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र वासियों से आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित ग...