रांची, मार्च 18 -- रांची, संवाददाता। एचईसी श्रमिक संघ के अध्यक्ष शनि सिंह ने प्रबंधन से मांग की है कि ईद और सरहुल पर्व से पहले कर्मचारियों को वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास से त्योहार मना सकें। उन्होंने कहा कि पिछले 28 महीनों से कर्मचारियों का वेतन लंबित है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। ऐसी स्थिति में बिना वेतन के कर्मचारियों के लिए त्योहार मनाना मुश्किल हो जाएगा। शनि सिंह ने बताया कि कर्मचारी लगातार कड़ी मेहनत कर एचईसी के उत्पादन को बढ़ा रहे हैं और कंपनी की स्थिति में पहले की तुलना में सुधार भी हुआ है। आने वाले समय में और सुधार की संभावना है, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है।प्लांट के अंदर कैंटिन बंद, प्रमोशन रुकाउन्होंने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.