पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर बुधवार को रामगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ओमप्रकाश साह ने की, जबकि मंच संचालन उलडंडा पंचायत के मुखिया पति महेंद्र सोनी ने किया।बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग,जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न रामनवमी अखाड़ा समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र में निकलने वाले जुलूसों के मार्ग और व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सूचना देने की अपील की गई, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने उच्चतम न्यायालय के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.