जहानाबाद, मार्च 18 -- काको, निज संवाददाता। ईद, रामनवमी एवं चैती छठ को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को काको थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने की, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को बनाए रखते हुए सभी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की अपील की गयी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने सभी समुदाय के लोगों से मिल-जुलकर पर्व मनाने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.