बेगुसराय, मार्च 19 -- बलिया, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को आगामी पर्व ईद, रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा व चैती छठ को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ सुश्री तर्णिजा कुमारी ने की। बैठक में एसडीपीओ सुबोध कुमार, बीडीओ सन्नी कुमार, बलिया प्रखंड प्रमुख ममता देवी, डंडारी प्रखंड प्रमुख मो. तनवीर अहमद, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनिशा कुमारी, चेयरमैन मो. जमाल उद्दीन, थानाध्यक्ष विकास कुमार राय सहित साहेबपुर कमाल एवं डंडारी प्रखंड के अधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। एसडीओ ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पुलिस बल की तैनाती भी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.