वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी। नगर निगम मुख्यालय समेत जोनल कार्यालयों पर टैक्स कलेक्शन सेंटर शाम सात बजे तक खुले रहेंगे। 31 मार्च तक यह सुविधा रहेगी। सार्वजनिक अवकाश पर भी कार्यालय खुले रहेंगे, ऐसे में ईद पर शनिवार और रविवार को भी कार्यालयों में टैक्स जमा होंगे। टैक्स के अलावा दुकानों के किराए और लाइसेंस शुल्क के भुगतान में देरी होने पर नगर निगम प्रशासन मूल राशि पर 50 प्रतिशत विलंब शुल्क लगाएगा। भवन स्वामियों के पास जलकर के सरचार्ज में छूट पाने का यह आखिरी मौका है। लोग घर बैठे नगर निगम की वेबसाइट www.nnvns.org.in पर भुगतान कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...