औरंगाबाद, मार्च 17 -- ईद, चैती छठ और रामनवमी को लेकर कुटुंबा थाना क्षेत्र के अंबा थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राहुल राज ने की। इसमें जनप्रतिनिधि, स्थानीय बुद्धिजीवी, पूजा समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। बैठक में आगामी तीनों प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि ये सभी पर्व आस्था, भाईचारे और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं, इसलिए सभी लोग मिलजुल कर इसे मनाएं। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काउ संदेश से दूर रहने तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पूजा समितियों और जुलूस आयोजकों को निर्धारित मार्ग का पालन करने, डीजे व लाउडस्पीकर का प्रयोग नि...