लातेहार, मार्च 17 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। ईद उल फितर,सरहुल एवं रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को बालूमाथ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विनोद रवानी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ विनोद रवानी ने सभी उपस्थित लोगों से अपील किया कि किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनहोनी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से अफवाहों से बचने और किसी भी तरह की समस्या होने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.