ईडी लखनऊ में टीएमसी सांसद के घर भी पहुंची
लखनऊ, सितम्बर 8 -- ईडी कोलकाता की टीम तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सदस्य नदीमुल हक के विरुद्ध जांच करने लखनऊ भी पहुंची। सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम सोमवार देर शाम नदीमुल हक के अलीगंज स्थित आवास पर पहुंची थीं, जहां कोई मौजूद नहीं था। ईडी अधिकारियों ने आसपास पूछताछ की और वापस लौट गए।ईडी नदीमुल हक से जुड़े उर्दू अखबार में प्रकाशित आपत्तिजनक व भड़काऊ तथ्यों तथा संदिग्ध लेनदेन के मामले को लेकर जांच कर रही है। हक अखबार-ए-मशरिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक हैं। कंपनी अखबार-ए-मशरिक नाम के दैनिक उर्दू अखबार का प्रकाशन करती है। ईडी ने मामले में सोमवार को कोलकाता, दिल्ली, रांची स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह भी पढ़ें- TMC सांसद के अखबार में 60 करोड़ की गड़बड़ी! ED की 24 घंटे चली छापेमारी में क्या मिला यह भी पढ़ें- 'दिल्ली बिल्डिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.