नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली में स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी के खिलाफ छापेमारी के दौरान 6.3 करोड़ रुपये नकद और 7.5 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह कंपनी घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रही है और वर्तमान में दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है। यह कार्रवाई पीएमएलए के तहत शुक्रवार को की गई, जिसमें कंपनी 'अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड' (ईआईएल) के पूर्व निदेशकों, प्रवर्तकों और उनसे जुड़े संस्थानों के दिल्ली और गुरुग्राम स्थित 10 परिसरों पर छापे मारे गए। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, कंपनी जून 2018 से कॉरपोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है।ईडी अधिकारियों के मुताबिक, कंपनी के पूर्व निदेशकों और प्रवर्तकों के खिलाफ धन शोधन का मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.