नई दिल्ली, अगस्त 21 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में दिल्ली-एनसीआर में सात जगहों पर छापेमारी की। यह जांच ताशी ग्रुप और उससे जुड़ी कंपनियों और संस्थाओं से संबंधित है। ईडी के अनुसार, यह कार्रवाई 19 और 20 अगस्त को ईडी के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए), 2002 के तहत की। जांच रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल काशी नाथ शुक्ला और उनसे जुड़ी अन्य कंपनियों, संस्थाओं और लोगों से संबंधित है। यह जांच दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज की गई कई एआईआर के आधार पर शुरू हुई। इन मामलों में गुरुग्राम के सेक्टर-111 स्थित ताशी कैपिटल गेटवे प्रोजेक्ट और सेक्टर-68 स्थित ओरियन गैलेक्सी प्रोजेक्ट में घर खरीदारों और निवेशकों के साथ कथित धोखाधड़ी के आरोप हैं। यह भी पढ़ें- दिल...