जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- स्क्रैप व्यवसायी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल को प्रवर्तन निदेशालय से पूर्व जमशेदपुर जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने जून 2024 में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर रिहा होने के बाद डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने उसके खिलाफ जमशेदपुर विशेष आर्थिक अपराध अदालत में आरोपपत्र भी दायर किया था। डीजीजीआई के अनुसार, बबलू जायसवाल पर स्क्रैप के व्यवसाय में गलत बिल एवं अन्य तरह से 55.66 करोड़ जीएसटी घोटाले का आरोप है। जमशेदपुर आर्थिक अपराध अदालत में जीएसटी घोटाले का मामला अभी लंबित है। इधर, बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बबलू जायसवाल को बेटे के साथ दबोच लिया। जानकार बताते हैं कि ईडी के रडार पर स्क्रैप व्यवसायी ज्ञानचंद जायसवाल से जुड़े अन्य कई कारोबारी भी हैं। ईडी के पदाधिकारी सभी के व्यवसाय औ...