रांची, अप्रैल 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले पर भाजपा द्वारा प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री की धमकी देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा जांच एजेंसियों का इस्तेमाल एक राजनीतिक हथियार के रूप में कर झारखंड के विकास को फिर से बाधित करना चाहती है। कांग्रेस का मानना है कि किसी भी मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए, न कि राजनीतिक दबाव और धमकियों के आधार पर। भाजपा के प्रवक्ताओं की ओर से इस तरह की बयानबाजी यह साबित करती है कि ईडी एक संवैधानिक संस्था नहीं, बल्कि भाजपा की अनुषंगिक इकाई के रूप में काम कर रही है, जबकि राज्य सरकार ने इस मामले पर जांच का आदेश दिया और इस जांच में जो भी दोषी व्यक्ति होंगे, उन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.