ईडी का छापा पड़ने का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची की चर्च रोड निवासी 43 वर्षीय पूनम सिंह से ईडी का छापा और शादी का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी कर ली गई है। आरोप बिहार के लखीसराय निवासी प्रीतम राज पर लगा है। इस संबंध में पीड़िता पूनम सिंह ने प्रीतम राज के विरुद्ध लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता ने आवेदन में कहा कि प्रीतम से उसकी जान-पहचान एक ऐप के माध्यम से हुई थी। इसके बाद मोबाइल फोन और व्हाट्सऐप के जरिए बातचीत होने लगी। प्रीतम राज रांची आकर उससे मिला और शादी का भरोसा दिलाया। पूनम का आरोप है कि प्रीतम ने गुजरात के अहमदाबाद में अपनी कंपनी होने तथा कंपनी में ईडी की कार्रवाई का हवाला देकर आर्थिक मदद मांगी। उसने कहा कि कार्यालय के कागजात, एटीएम कार्ड, लैपटॉप और पासबुक ईडी द्वारा ले लिए गए हैं और मामले को सुलझाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.