वाराणसी, मार्च 18 -- करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी शाइन सिटी कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पिछले महीने यूएई में गिरफ्तार करने का दावा किया था। अब वही राशिद नसीम दुबई से रोजाना फेसबुक पेज पर लाइव आ रहा है। राशिद नसीम आफिशियल नाम के पेज से निवेशकों को उनकी जमीन, प्लॉट के अलावा उनके निवेश की राशि भी वापस करने का दावा कर रहा है। वह बता रहा है कि तीन तरह के निवेशकों के लिए तीन टीमें बनी हैं। 100 दिन में सभी की देनदारी खत्म करने का दावा कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' नहीं करता। फेसबुक पेज पर राशिद का 3 मिनट 56 सेकंड का वीडियो सोमवार को अपलोड हुआ, जिसमें वह बता रहा है कि शाइन ग्रुप में तीन तरह के निवेशक हैं, एक जिन्होंने पूरे पैसे देकर जमीन की रजिस्ट्री करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.