चंदौली, फरवरी 28 -- पीडीडीयू नगर। चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा है कि देश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के गठजोड़ का भंडाफोड़ हो गया है। जिस तरह से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री मनीष सिसौदिया को शराब घोटाले के मामले में जेल भेजा गया था। उस मामले में शुक्रवार को न्यायालय ने अपने आदेश में दोनों लोगों को बरी किया है। साथ ही अपने आदेश में गंभीर टिप्पणी भी की है। इससे लगता है कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। इस पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमेशा इस देश में न्याय की जीत हुई है। सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता। सांसद ने कहा कि ऐसे ही शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर मुकदमे दर्ज कराए गए। इस संदर्भ में भी उच्च न्यायालय ने संज्ञान लिया और उनकी गिरफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.