लखनऊ, सितम्बर 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जौहार यूनिवर्सिटी मामले के साथ ही बहुचर्चित एनआरएचएम घोटाले में भी अपनी जांच तेज की है। एनआरएचएम घोटाले में आरोपी पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेंद्र प्रताप की फर्मों को ब्योरा जुटाया गया है। सूत्रों का कहना है कि पूर्व विधायक व उनके करीबियों को अगले सप्ताह नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से पूर्व विधायक की फर्मों को आवंटित कार्यों से जुड़ी कुछ और जानकारी भी मांगी गई है।

जांच के घेरे में परिवार के सदस्य ईडी जांच के घेरे में पूर्व विधायक के लिपिक भाई अजय श्रीवास्तव की भूमिका भी है। विजिलेंस ने पूर्व विधायक व उसके लिपिक भाई के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी केस दर्ज किया था। दोनों के ठिकानों पर की गई छापेमारी में करोड़ों रुपय...