प्रयागराज, सितम्बर 6 -- सूबेदारगंज में ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का कंट्रोल रूम भले ही मालगाड़ियों के संचालन की निगरानी करता हो, लेकिन इसका सबसे बड़ा असर यात्री ट्रेनों के परिचालन पर पड़ा है। मालगाड़ियों के लिए अलग रेल मार्ग मिलने से उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य रेल मार्ग पर यात्री ट्रेनों के लिए क्षमता बढ़ी है। यही वजह है कि वर्ष 2022-23 में एनसीआर में रोजाना औसतन करीब 350 यात्री ट्रेनें चल रही थीं, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर लगभग 425 ट्रेन प्रतिदिन हो गईं। तीन साल में रोजाना करीब 75 यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ी है। ईडीएफसी शुरू होने से पहले माल और यात्री ट्रेनों का संचालन काफी हद तक एक ही रेल मार्ग से होता था। मालगाड़ियों की गति कम होने के कारण उन्हें कई बार लूप लाइन में खड़ा कर यात्री ट्रेनों को आगे निकाला जाता था। इससे रेल मार्ग पर...