प्रयागराज, जुलाई 17 -- प्रयागराज। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) ने माल ढुलाई के क्षेत्र में नया कीर्तिमान बनाया है। बीती 12 जुलाई को कॉरिडोर ने विभिन्न जोनल रेलवे के साथ एक ही दिन में रिकॉर्ड 526 मालगाड़ियों का इंटरचेंज कर नया रिकॉर्ड बनाया। यह जानकारी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के महाप्रबंधक (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) मन्नू प्रकाश दुबे ने भारतीय कंक्रीट संस्थान (आईसीआई) प्रयागराज केंद्र की ओर से आयोजित टेक कनेक्ट संगोष्ठी में दी। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक एबी सरन, आईसीआई के चेयरमैन गुलाब चंद्र दुबे, सचिव मयंक त्रिपाठी सहित रेलवे और निर्माण क्षेत्र से जुड़े अनेक विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...