कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर। नगर निगम के खेलो इंडिया व स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में ईडब्ल्यूएस वर्ग के बच्चों के लिए नि:शुल्क खेल प्रशिक्षण का 7वां बैच मंगलवार से प्रारंभ हो गया। इसमें आधुनिक सुविधाओं और अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तीन महीने की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। यह जानकारी मंगलवार को टीएसएच परिसर में हुई प्रेसवार्ता में उप्र टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक बॉबी ने दी। उन्होंने बताया कि 7वें बैच के लिए प्राप्त 424 आवेदनों में से सत्यापन के बाद 256 बच्चों को ट्रायल से चुना है। ट्रायल के बाद 250 बच्चों का अंतिम चयन किया गया, जिन्होंने मेडिकल व अन्य औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं। चयनित खिलाड़ियों का नियमित प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.