ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र अब ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से बनेंगे
शाहजहांपुर, सितम्बर 27 -- शाहजहांपुर। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ईडब्ल्यूएस के लोगों के लिए आय एवं परिसंपत्ति प्रमाण पत्र बनवाना अब आसान होगा। राजस्व परिषद ने इस प्रमाण पत्र को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जारी करने की व्यवस्था लागू कर दी है। प्रदेश में यह सुविधा 11 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा ने सभी डीएम को ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था से लोगों को तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे आवेदन प्रक्रिया पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध होगी। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शिखर दीक्षित ने बताया कि आवेदक जनसेवा केंद्र के माध्यम से अथवा ई-सुविधा पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.