बांका, मई 21 -- बांका, निज संवाददाता। बिहार सरकार द्वारा गठित उच्च जाति आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह गुरुवार को बांका पहुंचे, जहां उन्होंने परिसदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरीब सवर्ण छात्रों और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की नई वैधता अवधि उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की वैधता अवधि को लेकर नया आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि अब तक अंचल कार्यालय से निर्गत ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की वैधता वित्तीय वर्ष समाप्त होते ही खत्म मानी जाती थी। ऐसे में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के बाद छात्रों और अभ्यर्थियों को फिर से प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता था। इससे विद्यार्थियो...