कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम की पहल पर आर्यनगर स्थित टीएसएच में बुधवार से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के बच्चों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण का आठवां बैच शुरू हुआ। इसमें 223 चयनित खिलाड़ी अब अनुभवी प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इस बैच के लिए 641 बच्चों ने आवेदन लिए थे और 310 ने आवेदन जमा किए थे। प्रारंभिक जांच के बाद 255 खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया गया। दो अप्रैल को आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों की फिटनेस, खेल कौशल और खेल के प्रति रुझान का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। पूरी प्रक्रिया सात सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की निगरानी में पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई। ट्रायल के बाद बैडमिंटन में 40, बास्केटबॉल में 35, बॉक्सिंग में 20, जूडो में 40, कराटे में 50, कबड्डी में 2, शूटिंग में 9, स्विमिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.