बांदा, अप्रैल 7 -- बांदा। सदर तहसील मंगलवार को दोपहर अखाड़ा बन गया। दरअसल प्रयागराज में आईएएस की तैयारी कर रहा छात्र अपना ईडब्लूएस बनवाने पहुंचा। आरोप है हलका लेखपाल ने उससे बदले में पांच हजार रुपये मांगे। असमर्थता जताने पर छात्र को भगा दिया। छात्र गिड़गिड़ाया तो नायब तहसीलदार के सामने ही उनके कक्ष में लेखपाल व उसके साथियों ने उसकी लात-घूसों से जमकर पिटाई की। छात्र लहूलुहान हालत में सिविल लाइन चौकी पहुंचा और तहरीर दी। हालांकि बाद में एसडीएम ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। जमालपुर गांव निवासी निपुण मिश्रा ने बताया कि वह प्रयागराज में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। फार्म भरने के लिए ईडब्लूएस मांगा गया है। प्रमाणपत्र बनवाने के लिए फोन पर लेखपाल सुधीर यादव से बातचीत की तो उन्होंने संघ भवन में बुलवाया। वह मंगलवार को दोपहर पहुंचा त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.