नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- पिछले महीने जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब टेस्ट सीरीज का आगाज हुआ था तब कोलकाता टेस्ट ने काफी सुर्खियां बंटोरी थी। 3 दिन में ही मैच खत्म हो गया और भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था। ईडन गार्डंस की पिच की काफी आलोचना हुई थी। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ईडन गार्डंस की पिच पर अपना फैसला सुनाया है। आईसीसी के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने ईडन की पिच को 'सैटिस्फैक्टरी' यानी संतोषजनक करार दिया है। कोलकाता टेस्ट में स्पिनरों को पिच से काफी मदद मिली थी। शुरुआती दो दिन में 26 विकेट गिरे थे। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा मैच की चारों पारियों में इकलौते ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने अर्धशतक पूरा किया था। भारत को अपनी चौथी पारी में जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन टीम इस छोटे से लक्ष्य का भी बचाव नह...