लखनऊ, फरवरी 9 -- अलीगंज स्थित एलडीए स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुई त्रिकोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में ईडन क्लब ने राइजिंग क्लब को 146 रन से पराजित किया। ईडन क्लब के 382 रन के जवाब में राइजिंग क्लब की टीम 236 रन बनाकर सिमट गई। विजेता टीम से 100 रन की शतकीय पारी खेलने वाले मो. तल्हा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ रॉयल इंटरप्राइजेज के महानिदेशक हर्षवर्धन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने स्टेडियम का निजीकरण होने के बाद खिलाड़ियों से किसी भी तरह का शुल्क बढ़ाये जाने की बात से इनकार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.