ईट भट्ठों पर काम कर रहे मजदूरों को दोपहर में मिलेगी राहत
कौशाम्बी, जून 3 -- दोआबा में संचालित ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों को अब दोपहर में पसीना नहीं बहाना होगा। उन्हें हीट वेव से बचाने को लेकर जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव ने एडवाइजरी जारी कर दिया है। इसके लिए स्पष्ट निर्देश दिया कि पूर्वान्ह 11 से चार बजे तक मजदूरों से धूप में काम न लिया जाय और कार्य स्थल पर पेयजल, छाया समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध रखी जाय। श्रमिकों को लू और हीट वेव के प्रकोप से बचाने के लिए जिला श्रम अधिकारी ने ईंट भट्ठा संघ अध्यक्ष समेत औद्योगिक इकाइयों के जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश दिया है। एडवाइजरी में निर्देशित किया गया कि दोपहर 12 से चार बजे तक मजदूरों से धूप में काम न कराया जाय। इसके अलावा कार्यस्थल पर पर्याप्त पेयजल, छायादार विश्रम स्थल एवं गर्मी से होने वाली बीमारियों के प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.